श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन
क्या करें और क्या न करें
श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन
क्या करें
- मेले में अपने छोटे बच्चों, कीमती सामान, आभूषण, पर्स आदि का ध्यान रखें।
- लाईन में लगे होने के दौरान गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन का ध्यान रखें।
- दान देवस्थान विभाग के दान-पात्रों में ही डालें अथवा अधिकृत रसीद काउंटर से रसीद प्राप्त करें।
- मंदिर मर्यादाओं का पालन करें।
- हवन/यज्ञ केवल निर्धारित हवन स्थल पर ही करें।
- आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
क्या न करें
- मंदिर परिसर में शराब चढ़ाना व पीकर प्रवेश करना मना है।
- लाईन में धक्का-मुक्की न करें।
- हर जगह हवन न करें, केवल निर्धारित स्थल पर करें।
- दान पात्रों में प्रसाद आदि न डालें।
- प्लास्टिक/पोलीथीन थैलियों का उपयोग न करें।
- मंदिर संपत्ति को नुकसान न पहुँचाएँ और विद्युत तार न छुएँ।
- लावारिस वस्तु को न छुएँ, तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें।
- भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहन न दें।
- मंदिर व मेला परिसर में कचरा न फैलाएँ।